अब तक रहे आम,
अब कुछ ख़ासा कर लेते हैं।
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं।
ये बस्ती बड़ी भोली है,
यहां के लोग बिन जाने-समझे ही,
आशा कर लेते हैं।
और कल का भरोसा भी क्या,
अभी सब नींद में हैं।
गरीबों को सोना मुनासिब नहीं कहकर,
हम यहां सोने को कांसा कर लेते हैं।
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं।
उस दिन की फिक्र हम भी क्यों करें,
जब लुटे लोग निराशा कर लेते हैं।
पाना हमें भी दफीना ही है,
इसलिए अब खोदने का नाम, तराशा़ कर लेते हैं।
जब लुटे लोग निराशा कर लेते हैं।
पाना हमें भी दफीना ही है,
इसलिए अब खोदने का नाम, तराशा़ कर लेते हैं।
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं।
चांद दूर है तुमसे, ये सच क्यों कहें
खेल मां यशोदा का कर लेते हैं।
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं।
खेल मां यशोदा का कर लेते हैं।
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं।
पोल खुलेगी तो, ये भी क्या कर लेंगे,
अब तक लोग, ठगे जाने पर क्या कर लेते हैं।।
अब तक लोग, ठगे जाने पर क्या कर लेते हैं।।
मौका मिला है, चलो कुछ ऐसा कर लेतेे हैं।
लाठी उठाए बिना ही, आज़ नाग दमन कर लेते हैं।
एक बार फिर कर लेते हैं...............
चलो चौराहे पर तमाशा कर लेते हैं?
-चालाक
आप इसको भी पढ़ सकते हैं, क्लिक करें- आदतें...
अपनी शिकायत, सुझाव व साझा share भी कर सकते हैं।
विकल्प दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
अग्रिम धन्यवाद के साथ अपेक्षित है,
कि आप हमें अनुग्रहित करेंगे,,
अपनी शिकायत अथवा सुझाव देकर।
जिससे आपका मार्गदर्शन भी सबको मिल सके।
पोस्ट को साझा share भी कर सकते हैं।
विकल्प दिया गया है।